जादू था जीवन में पर भूल गए थे, रोमांच भी था कहीं खो गया था. फिर मन के किसी कोने से एक आवाज़ आयी, थैंक यू थैंक यू थैंक यू कहती सामने स्क्रीन पर मोनिका आयी साथ में आशाओं का जादू लायी।
सबसे पहले मुझसे मेरी मुलाकात हो गयी, जो धूल चढ़ी थी शीशे पर थैंक यू की बारिश से धुल गयी।
दूसरा सपनों के बादल मडराने लगे कुछ जादू के रूप में सामने आने लगे।
तीसरा पंखों में उड़ान की पावर आ गयी , कुछ ऐसा स्प्रिंकल किया इस जर्नी ने मोनिका सब पर छा गयी। Thank you Thank you Thank you
जाना तो सभी को है फिर आने के लिये।
दिन भर गरमाया
सूरज भी जाता है,
चाँद को जो
आना होता है
सितारों के साथ।
सबकी बारी होती है,
आज मेरी थी;
कल तुम्हारी;
और फिर मेरी,
जिंदगी रोज मिलती है क़तरा-क़तरा…
आँख खुली तो सबसे पहली मुलाकात
एक रंग से हुई
और तब से
ये मुलाकातों का सिलसिला जारी है।
हम आये थे एक स्वच्छ – साफ़ – श्वेत
चेहरा लिए मन का,
रंगों ने दे दिए हमें अलग-अलग रूप, पेहचान,
ये रंग हैं वक्त के, व्यवहार के, व्यक्तित्व के।
हम जब भी कहीं देखते है,
एक नया रंग दिखता है।
ये चहरे है रंगों के
ये रंग है जिंदगी के।
फोटो ही तो जो याद दिलाते है
गुज़रे लम्हे एक फिल्म की तरह .
सबकुछ कितना fast rewind हो जाता है
आँख बंद करो तो .
एक-एक करेक्टर बोलने लगता है
कुछ echo sound में आवाजें सुनाई देने लगती हैं
कुछ गाने, कुछ संगीत .
फोटो जिन्दा हो जाता है ,
और जैसे ही आँख खुलती है
fast forward
हम आज में उसकी खुशबू ले रहे होते है
और ज़िन्दगी यू ही चलती रहती है
क़तरा-क़तरा